खेत में मिले शव मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज
सोनभद्र, अप्रैल 11 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बुधवार को खेत में मिले शव मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की है।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बुधवार की सुबह 43 वर्षीय रामनरेश उर्फ बहादुर बैसवार का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला था। मृतक के भाई राम अवतार ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय की अगुवाई में पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राम अवतार की तहरीर पर बरकन्हरा गांव के संजय प्रजापति, शीतल प्रजापति एवं संजय मौर्य के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.