संभल, अप्रैल 19 -- बहजोई थाना क्षेत्र के कस्बा पवांसा में 41 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से सनसनी फैल गई है। खेत से महिला के कपड़े, जूते और कंगन मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। गांव पवांसा निवासी व्यक्ति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और कुछ जमीन बंटाई पर लेकर खेती करते हैं। शुक्रवार को आंधी के कारण खेत में रखा भूसा नहीं लाया जा सका था। शनिवार सुबह करीब चार बजे व्यक्ति काम पर चले गए, जिसके बाद करीब पांच बजे उनकी पत्नी भूसा लेने खेत पर गई। यह भी पढ़ें- मकई खेत में 30 वर्षीय महिला का मिला शव करीब एक घंटे तक वापस न लौटने पर बेटी अपने भाई के साथ खेत पहुंची, लेकिन वहां मां नहीं मिलीं। भूसे के पास एक जूता पड़ा मिला, जबकि पा...