प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खेत की रखवाली के लिए गए युवक की सुबह लाश मिली। लाश की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर परिजन संग ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत खेत में लगी झटका मशीन के करंट से हुई है। उदयपुर थाने के पूरे पांडेय (राजापुर) निवासी 48 वर्षीय अर्जुन गौड़ शुक्रवार शाम खेत की तरफ मवेशियों को देखने गया था। लेकिन रात में नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। शनिवार सुबह उसकी लाश पड़ोसी के खेत के पास मिली। लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की और भी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पहले मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.