गोरखपुर, जून 20 -- शिवम सिंह गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत में एक नौ महीने की मासूम चीखती मिलने से सनसनी फैल गई। उसके इंटर्नल पार्ट्स से ब्लडिंग होने की वजह से दुष्कर्म की आशंका जताई गई। पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज कर जांच शुरू कर दी ।बच्ची की मां के मुताबिक, रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो बगल में सो रही बच्ची गायब थी। इसके बाद परिजनों ने रात से ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। काफी खोजबीन के बाद सुबह करीब 6 बजे बच्ची घर से 500 मीटर दूर मिली। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह नेबताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल जांच कराके आगे की कार्यवाही की जा रही है। बच्ची घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...