पीलीभीत, जून 12 -- बरखेड़ा। आबादी के बीच स्थित एक खाली खेत में 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

शव की पहचान थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में गुरूवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान कमलेश गंगवार के खेत में हेमन्त का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की बहन विजय कुमारी सदमे से घंटों बेसुध रही। मृतक का परिवार मूल रूप से थाना बरखेड़ा के गांव पृथ्वीपुर का रहने वाला था। करीब 35 साल पहले परिवार रम्पुरा में ननिहाल में आकर बस गया था।

पारिवारिक पृष्ठभूमि 14 साल पहल...