आगरा, मई 9 -- ढोलना थाना क्षेत्र के तबालपुर गांव के बाहर खेत में एक विवाहिता का शव पड़ा मिला। जानकारी पर सीओ व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। फील्ड यूनिट ने घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को घटना से अवगत कराया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जानकारी मिली कि ढोलना के तबालपुर गांव में शमशान के समीप खेत में एक विवाहिता का शव पड़ा हुआ है, उसका आधा शरीर पतेल से ढका हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं। फील्ड यूनिट ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए। मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय यशोदा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.