फतेहपुर, अगस्त 22 -- औंग। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के बाहर शनिवार को खेत में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान ने गांव के बाहर खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान रामपुर गांव निवासी सचिन सिंह ने मृतक की पहचान अपने मामा राम सिंह निवासी टेनी कोतवाली खागा के रुप में की। परिजनों ने बताया कि राम सिंह पास में बन रही सड़क पर रोलर चलाने का काम करता था। घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल में रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था और बीमारी से भी परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिं...