पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। खेत में युवक का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। शुक्रवार दोपहर दो बजे थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम चुड़ैला बंजरिया में खेत पर एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। शव लटका देखकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम चुडैला बंजरिया निवासी 45 वर्षीय सीताराम पुत्र मैकूलाल के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारं...