भदोही, मार्च 5 -- भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित सियरहां गांव में गुरुवार की सुबह 28 वर्षीय विशाल सरोज नामक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। स्वजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी गांव निवासी सुरेन्द्र के बेटे विशाल मुम्बई में रखकर नौकरी करते थे। होली पर्व पर एक सप्ताह पहले वह घर आए थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर से होली खेलने के लिए निकले। इस बीच देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर ही रहे थे। उधर, गुरुवार की सुबह मोड़ पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित सियरहां गांव में युवक का शव मिला। सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे और मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.