कानपुर, मई 29 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद झींझक मार्ग से भवनपुर गांव जाने वाली सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने जबड़ा टूटा होने के साथ ही चोटों के निशान से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। रसूलाबाद क्षेत्र के झींझक रोड से भवनपुर गांव जाने वाली सड़क किनारे शुक्रवार दोपहर एक खेत में शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों को हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह मय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त न हो सकी है। मृतक युवक की उम्र चालीस से पैंतालीस साल के बीच है। युवक के शरीर पर काले रंग की पैंट...