खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
औरैया, जून 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के पातेपुर गांव निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पातेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय कल्लू पुत्र गया सिंह का मंगलवार शाम गांव के बाहर स्थित शराब ठेके के पास पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। बताया जाता है कि घटना के बाद कल्लू अपने घर लौट आया था, लेकिन इसके बाद वह कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.