एटा, अप्रैल 6 -- गांव में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक मंदबुद्धि लग रहा है। शव शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। रविवार शाम को थाना निधौली कलां के गांव सभापुर में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला।शव को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्हीं में से एक युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसओ आदित्य खोकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में जानकारी करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया गया जा रहा है कि मृतक मंदबुद्धि था और गांव में घूमता रहता था। निधौली कलां पुलिस का कहना है कि शव शिनाख्त को प्रयास किए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.