खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
बाराबंकी, अप्रैल 20 -- बाराबंकी, संवाददाता। बारबांकी जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के सद्दीपुर इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सद्दीपुर क्षेत्र के छुलहा गांव निवासी मनोज कुमार (22) पुत्र लल्लन रविवार सुबह अपने साथियों मयाराम और मल्हू (निवासी छोलहा) तथा एक अन्य साथी के साथ ठेके पर बन्नी गांव के पूर्व स्थित खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। शाम को काम समाप्त होने के बाद उसके साथी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन मनोज देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने मनोज का शव खेत में पड़ा देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.