लोहरदगा, जुलाई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया गांव में सोमवार को एक खेत में दुर्लभ वन्यजीव वज्र कीट (पैंगोलिन) मिलने से ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पैंगोलिन को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच के बाद उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। वनपाल विक्की मेहता ने बताया कि पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-एक में शामिल अत्यंत संरक्षित जीव है। इसका शिकार या तस्करी गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह जीव चींटियों और दीमकों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- रोहतास में वन्यजीव बचाव हेल्पलाइन शुरू, एक कॉल पर पहुंचेगी रेस्क्यू टीम वन विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखने पर तत्काल सूचना देने की अप...