देहरादून, मार्च 3 -- लक्सर। खानपुर क्षेत्र के दल्लावाला गांव में खेत में रखवाली के लिए गए ग्रामीण का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान गौतम पुत्र मुरली उम्र 47 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण की मौत कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...