खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गोरखपुर, मई 20 -- महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिटी। क्षेत्र के बान गांव के टोला जलार में बुधवार दोपहर खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जलार गांव के सिवान स्थित बाबूराम के खेत में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक सफेद चेकदार शर्ट, क्रीम रंग की फुल पैंट, नीले रंग का जूता और काले रंग का कच्छा पहने हुए था। सूचना मिलने पर कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.