मुरादाबाद, मार्च 20 -- क्षेत्र में खेत में एक युवक का शव मिला। देर शाम तक शव की शिनाचत नही हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुचावली से कोकरपुर को जाने वाले रास्ते से मात्र बीस मीटर की दूरी पर एक नग्न शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा एक 35 वषीर्य युवक का शव पड़ा हुआ है,शरीर पर अंडरबियर के अलावा बाकी कपड़े उसके पास ही रखे हुए मिले। पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी पुलिस ने शाम को ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। दरोगा ने बताया कि युवक का शरीर नीला पड़ा हुआ है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो किसी कीड़े ने काट लिया या किसी कीटनाशक का सेवन किया है बाकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.