मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में शनिवार को खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर कुछ युवकों ने रंजिशन हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा। तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। मीरा पत्नी मिथुन ने बताया कि वह अपनी जेठानी लता पत्नी प्रताप के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के चार युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि बिना किसी कारण के उन युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीटा। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भ...