खेत में मवेशी जाने पर परिवार को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव निवासी आशा देवी उर्फ देवरहिन ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 16 अप्रैल की शाम वह अपनी भैंस बांधने जा रही थी तभी भैंस पड़ोसी के प्याज के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर पड़ोसी जाति सूचक गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। उसे बचाने उसका बेटा हरिश्चन्द, बहू रंजना पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अतुल साहू, आदित्य साहू, किरन साहू पत्नी कमलेश साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.