खेत में मवेशी जाने पर चाचा-भतीजे को पीटा, सात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के बरगद का पुरवा पुरनेमऊ गांव निवासी गोविन्द सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 जून की शाम करीब चार बजे पड़ोसी खेत में मवेशी जाने का आरोप लगाते हुए उसे गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। उसे बचाने दौड़े चाचा प्रमोद को भी जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित गोविन्द सरोज की तहरीर पर पुलिस ने शिव मूरत यादव, राम मूरत यादव, शिवम यादव, पवन यादव, रामचन्द्र, सत्यम यादव, शिव शंकर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.