बाराबंकी, अप्रैल 18 -- सैदनपुर। बदोसराय थाना के खजुरिहा गांव में खेत में मछली भूनने के विरोध पर विपक्षी ने पिता-पुत्र को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खजुरिहा गांव निवासी भानु मिश्र पुत्र वीरेंद्र कुमार ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि खेत के पास रामू पुत्र झगरु निवासी तूलीपुर आग जलाकर मछली व केकड़ा भून रहे थे जिस पर भानु कुमार मिश्र व उसके पिता ने खेतों में आग लगने की आशंका के चलते मछली भूनने से मना किया जिस पर रामू व उसके चार लड़कों ने लाठी डंडों से दोनों की पिटाई कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में मछली भूनने के विरोध पर पिता-पुत्र को पीटा जिसमें भानु व उसके पिता वीरेंद्र कुमार को गंभीर चोटे आई। जिन्...