शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- थाना मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम ससुराल में रह रहे ग्रामीण का खेत में बने मचान पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने मचान पर शव देखा तो गांव में सूचना फैली। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केशोपुर गौंटिया गांव निवासी बहादुर सिंह के खेत में बने मचान पर मृतक नेत्रपाल का शव मिला। नेत्रपाल मूल रूप से जैतीपुर के शाही गांव का निवासी था। करीब दस वर्ष पहले वह अपनी ससुराल गांव नरहा आकर रहने लगा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार नेत्रपाल बीमार रहता था, जिस कारण वह पिछले करीब दो महीनों से गांव नरहा में ही रह रहा था। मृतक की पत्नी मूर्ति देवी अपने बच्चों के साथ पंजाब के भ...