रुडकी, जून 23 -- लक्सर, संवाददाता। खेत में मकान निर्माण का विरोध करने पर एक पक्ष के कई लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के सीमली मोहल्ला निवासी विपुल कुमार पुत्र शेखर चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गत 20 जून को अपने साथी शशांक पुत्र सत्येंद्र के साथ उसकी बहन की दवाई दिलाने के लिए रुड़की जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह भूरना मौजे में स्थित अपनी जमीन के पास पहुंचा, तो वहां कुछ लोग फावड़े से खुदाई कर नींव भरने की कोशिश कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...