खेत में भैंस बांधने गए वृद्ध की सर्पदंश से मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से वृद्ध की मौत हो गई। वह खेत में अपनी भैंस को बांधने गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी 66 सुरेश पांडेय पशुपालक थे। वह देर शाम घर से निकले। खेत में भैंस को बांधने चले गए। उसी दौरान उनके पैर में सर्प ने डस लिया। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी वृद्ध के घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक विवेक खरे ने वृद्ध की हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.