खेत में भैंस जाने के विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, हुई बेहोश
एटा, सितम्बर 1 -- गांव ढिवईया अख्तियार में खेत में भैंस चले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने गर्भवती महिला को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसी दौरान महिला के पेट में लात लगने से वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज भेज दिया। गांव ढिवईया अख्तियार निवासी गर्भवती रूबी पत्नी अर्जुन सिंह के खेत में गांव के ही लख्मीचंद की भैंस चली गई थी। रूबी ने इसका विरोध किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। रूबी का आरोप है कि इसके बाद लख्मीचंद, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान लख्मीचंद ने उसके पेट में लात मार दी। इससे उसे गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। पति अर्जुन सिंह घायल पत्नी को लेकर थाना अलीगंज पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.