बांदा, अगस्त 16 -- बांदा । कमासिन थाने के एक गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 13 अगस्त को दोपहर ढाई बजे वह खेत में भैंस चला रही थी। तभी सुनसान पाकर परिचित के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध व शोर करने पर उसके व परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कोलौरा निवासी निजाम, उसका बेटा मुख्तयार,मकबूल व उसकी पत्नी नफीसा, रुकसाना पत्नी मुस्तफा खां, हनीफपुत्र लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...