गंगापार, मई 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में भैंस चराने से रोकने के विवाद में चार आरोपियों ने गाली देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी छत्रपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी कि खेत में भैंस चराने से रोकने के विवाद में गांव के संगम लाल मिश्रा, शारदा प्रसाद मिश्रा, सुशील मिश्रा और अनूप मिश्रा ने अभद्रता करते हुए उसे पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...