फतेहपुर, अप्रैल 3 -- खागा।कोतवाली क्षेत्र के दवन्नापर गांव में एक मामूली विवाद ने गुरुवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। दोपहर में खेत में भैंस घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हुई मारपीट में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक दंपती भी शामिल है जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके भाई नवल सिंह की भैंस उनके खेत में घुस गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई। उस समय मामला शांत हो गया। हालांकि देर रात नवल सिंह के पक्ष से कई लोग लाठी डंडों के साथ पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष से सूरज सिंह, चंदन सिंह, उनकी पत्नी...