संभल, अप्रैल 14 -- थाना क्षेत्र के पीपलवाला गांव में सोमवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई खेत इसकी चपेट में आ गए। रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी पप्पू कश्यप के खेत से उठी आग तेजी से फैलते हुए आसपास के साबिर और नत्थू के खेतों तक पहुंच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोक लिया गया। यह भी पढ़ें- गेहूं के खेत में अचानक आग लगी इस भीषण आग में करीब 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.