बरेली, मई 20 -- बरेली। करेली गांव के 28 वर्षीय विक्की की खेत में पानी लगाते समय गिरने से मौत हो गई। शराब के नशे में होने के चलते उसका मुंह पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। करेली गांव में सियाराम का बेटा विक्की खेत में पानी लगा रहा था। शराब पीने का आदी था। किसी तरह से वह नशे में होने के चलते पानी भरे खेत में ही गिर गया। जिससे उसका मुंह और नाक पानी में ही डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- चौपुला के पास बीमारी से रिक्शा चालक की मौत बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...