फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- शमसाबाद । बैरमपुर के पास नहर से निकला बंबा की टेल में मिट्टी कूड़ा भर जाने से बंद हो गया है। जिससे टेल द्वारा बंबे का पानी जमीन के अंदर नहीं जा पा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा बम्बा टेल के पास मिट्टी लगाकर पानी रोक दिया था । बैरमपुर के पास बम्बा टेल के पास मिट्टी कट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे भटपुरा गांव के किसानों की लगभग 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भरने से आलू, गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें पूरी तरह प्रभावित हो गईं। इससे किसानों में भारी मायूसी देखी जा रही है। भटपुरा गांव के किसान बांकेलाल की 7 बीघा आलू, आसाराम की 10 बीघा आलू, जयवीर की 2 बीघा आलू, कृष्णपाल की 2 बीघा आलू, वीरपाल की 2 बीघा गेहूं, शेर सिंह की 1 बीघा गेहूं, लालाराम की 2 बीघा गेहूं, अनिल कुमार की ढाई बीघा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.