औरैया, अप्रैल 29 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सैदपुर मजरा-2 में गांव का गंदा पानी खेत में भरने से 76 वर्षीय किसान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। परेशान किसान ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम सैदपुर निवासी बदन सिंह पुत्र छेदा लाल ने बताया कि वह गाटा संख्या 209 झ का खातेदार है और उसका खेत गांव के किनारे स्थित है। पहले गांव का गंदा पानी नाली के जरिए खेत के किनारे से निकल जाता था, जिससे खेती प्रभावित नहीं होती थी। आरोप है कि करीब छह महीने पहले पास की गाटा संख्या 209च के कुछ लोगों ने नाली बंद कर दी, जिसके बाद गांव का पूरा गंदा पानी उसके खेत में भरने लगा।किसान के अनुसार, पहली बार ही पानी भरने से चना, मटर और लाही की फसल नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वर्तमान में खेत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.