श्रावस्ती, मार्च 30 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के केवटनपुरवा गंव निवासी नन्दू केवट (51) पुत्र सुंदर शनिवार शाम को मजदूरी पर खेत में फसल की रखवाली करने गया था। रविवार सुबह नन्दू खेत में ही पुलिया के नीचे बेहोशी की हालत में पाया गया। लोगों ने उसे उठाकर घर पहुंचाया। इसके बाद पत्नी इलाज के लिए नन्दू को एक निजी चिकित्सक के पास ले गई। हालत गंभीर देखते चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी उसे लेकर घर आई और रुपये का बंदोबस्त करने लगी। तभी देर शाम को नन्दू की मौत हो गई। बताया जाता है कि बड़ा बेटा अलग रह रहा है। नन्दू की मौत के बाद पत्नी पर चार बेटे व दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी आ गई है। नन्दू मजदूरी मेहनत कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.