अयोध्या, मई 14 -- रौजागांव। रुदौली क्षेत्र के शुकुल पुरवा बिहारा निवासी संतोष बहादुर यादव (55) पुत्र स्व. सालिक राम यादव गुरुवार को सुबह अपने खेत गए थे। काफी देर बाद जब वह अपने घर वापस नही लौटे तो परिजन तलाश में खेत पहुंचे। वहां वे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र समाजसेवी आलोकचंद्र यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजन को घंघ्स बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...