फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर निवासी 70 वर्षीय सुमित्रा देवी बुधवार सुबह अपने खेत पर गई थीं। करीब 11 बजे वह खेत में ही बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने उन्हें देखा परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.