खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हाजीपुर, मई 11 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के मलंग चौक के समीप प्याज के खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी लालगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जा लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी 75 वर्षीय बिन्दा सिंह के रूप में हुई। मृतक के परिजन ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार की सुबह घर से करीब 6 बजे निकले थे। करीब चार बजे फोन आया कि मलंग चौक के समीप खेत बिन्दा सिंह की मौत हो गयी हैं। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचानकर कर अपने साथ दाह संस्कार के लिए अपने घर ले गए। हालांकि लालगंज पुलिस ने कहा कि आपको पोस्टमार्टम करना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.