खेत में बुआई के दौरान मारपीट, दो घायल
औरैया, अप्रैल 13 -- बेला। थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा पुने में खेत में बुआई के दौरान विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं। पीड़ित रिषभ कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के बाद उन्हें खेत पर कब्जा मिला था और वे दो फसलें ले चुके हैं। सोमवार दोपहर उसकी मां सुधा और बहन आशू खेत में मक्का की बुआई करा रही थीं, तभी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे रिषभ पर भी हमला किया गया। घायलों को सीएचसी बेला भेजा गया, जहां से सुधा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.