बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव अमीरपुर बेगा में खेत में बिना सहमति हाईटेंशन विद्युत पोल लगाने को लेकर शनिवार को किसान ने जमकर हंगामा किया। किसान का आरोप है कि कुछ लोग निजी लाभ के लिए जबरन उसके खेत से एचटी लाइन निकालना चाहते हैं, जबकि वर्षों से लाइन जंगल के रास्ते घरों के ऊपर से गुजर रही है। शहर कोतवाली के गांव अमीरपुर बेगा की नई बस्ती में अजीम पुत्र यूसुफ, नफीस और अनीस के मकानों के ऊपर से दशकों से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया गया कि उक्त लोगों ने करीब छह माह पूर्व एचटी लाइन शिफ्ट कराने के लिए विभाग में एस्टिमेट की राशि भी जमा कर दी थी। इसके बाद से लाइन को दूसरे स्थान से निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है. यह भी पढ़ें- गांव के बीचोबीच से बिजली सप्लाई, लोगों में रोषविरोध प्रदर्शन शनिवार दोपहर अवर अभियंता श्रीपाल सि...