महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्ध्या में मनरेगा योजना के तहत कथित फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। खेत में समतलीकरण व मेड़बंदी का कोई कार्य न होने के बावजूद सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एक महिला शपथ पत्र के साथ डीएम से जांच की मांग की गई है। अन्ध्या निवासी एक महिला ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके खेत में मनरेगा के अंतर्गत न तो समतलीकरण हुआ और न ही मेड़बंदी का कोई कार्य कराया गया, इसके बावजूद 1 लाख 64 हजार 556 रुपये का भुगतान किया गया है। आरोप है कि यह भुगतान पूरी तरह फर्जी है और इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। शिकायती पत्र में संबंधित भुगतान का आईडी नंबर भी अंकित किया गया है व भुगतान से जुड़े साक्ष्य संलग्न करने का दावा किया गया है। मामले के सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.