खेत में बिछ गई मौत की चादर, करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
गौरीगंज, जून 19 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। विद्युत नलकूप से खेत की सिंचाई के दौरान करंट फैल जाने से 55 वर्षीय हीरालाल मौर्य और रामबोध यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जो दोनों रोजाना की तरह खेत पर गए थे, वे शाम को घर नहीं लौटे। जानकारी के अनुसार दोनों किसान सुबह अपने खेत में बेहन की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत नलकूप में तकनीकी खराबी या तार टूटने के कारण खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब उन्हें गिरा हुआ देखा तो शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी。
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.