बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आया किसान, हालत गंभीर नीलगायों से फसल बचाने के लिए मेड़ पर बिछाया गया था करंटयुक्त तार 60 फीसदी तक झुलसा किसान, सदर अस्पताल से पावापुरी किया गया रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के महसार गांव में खेत के पास बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल की पहचान महसार गांव निवासी प्रभु यादव के पुत्र बालक यादव के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे युवक की मौतघटना का विवरण स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के एक किसान ने अपनी फसल को जंगली जानवरों (नीलगायों) से बचाने के...