खेत में बाड़ लगाकर अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
आजमगढ़, मई 20 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोहरपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। उसने फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बाड़ लगाकर अवैध रूप से करंट दौड़ाया था। फसल की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल सिंह ऊर्फ पिंकू ने खेत में टमाटर की खेती की है। नीलगाय और छुट्टा पशुओं से सुरक्षा के लिए उसने कटीले तार की बाड़ लगा रखी थी। उसमें अवैध रूप से करंट प्रवाहित किया था। बुधवार की सुबह घर से फसल की सिंचाई करने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- झटका मशीन नहीं साहब यहां तो दौड़ाया जाता करंट काफी देर तक वे घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो वे मृत पड़े थे। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.