कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कंधिया असालतगंज गांव निवासी एक किसान ने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह उसका शव पहाड़ीपुर रोड किनारे खेत में बने मचान में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कंधिया असालतगंज गांव निवासी 55 वर्षीय लालजीत उर्फ प्रहलाद खेती किसानी करता था। गुरुवार शाम खाना खाने के बाद वह खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह खेतों पर गेहूं काटने गए लोगों को पहाड़ीपुर रोड किनारे खेत में बने मचान के बांस में उसका शव फांसी पर लटका मिला। वहां से निकले लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी मीरा बेहाल हो गई, जबकि पुत्र सचिन, राहुल, रोहित व अजय बिलख उठे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.