मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। असवारी बंजरिया गांव स्थित खेत में बने बंकर से कथैया पुलिस ने रविवार सुबह 108 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार ओमपुकर प्रिय ने बताया कि सूचना मिली कि असवारी बंजरिया गांव के मिया सरेह में जमीन के अंदर बंकर बना कर उसमें बड़ी मात्रा में शराब छुपा कर रखी गई है। दलबल के साथ पहुंचकर छापेमारी की, जहां से शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि मामले में दो तस्करों को चिह्नित किया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...