फरीदाबाद, जून 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव रामपुर में देर रात कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एक खेत में बनी समाधि का ताला तोड़कर वहां स्थापित बुजुर्गों की मूर्तियों को बुरी तरह खंडित कर दिया। इस घटना से पीड़ित परिवार को गहरा मानसिक आघात लगा है और ग्रामीणों में भी भारी रोष है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार को पटौदी थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम रामपुर के निवासी औम शिव गौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेत में चारों तरफ चारदीवारी करवा रखी है। इस चारदीवारी के भीतर उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय लखीराम पहलवान और दादी स्वर्गीय खजानी देवी जी की याद में एक समाधि स्थल बनाकर उनकी मूर्तियां स्थापित की हुई थीं।पीड़ित यह भी पढ़ें- खेत में बनी मूर्तियों को किया खंडित,मामला दर्ज के अनुस...