हमीरपुर, अप्रैल 12 -- राठ, संवाददाता। मझगवां थानाक्षेत्र के इकठौर मौजा में खेत में बनी घासफूस की झोपड़ी में रविवार की सुबह एक किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसान अपनी ससुराल में रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शराब के लती होने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके बाद बिसरा जांच को भेजा गया है। जनपद जालौन के कोटरा थानाक्षेत्र के सैदनगर गांव निवासी 40 वर्षीय हरनारायण रैकवार चिकासी थानाक्षेत्र के टोला खंगारन गांव स्थित ससुराल में पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। वह ससुर मनोहर की तकरीबन सवा तीन बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेतीबाड़ी करने में सहयोग करता था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था...