खेत में बकरी जाने से हुए विवाद में युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला
पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा थाना के सहरा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक की जान पर बन आई है। यहां खेत में बकरी जाने से हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान इसी गांव के निवासी दीपक कुमार (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम दीपक की बकरी पड़ोस के बबलू कुमार के खेत में चली गयी थी। जिसको लेकर शाम में दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गयी। जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गयी। इसी दरम्यान बबलू कुमार ने गुस्से में दीपक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। नाजुक हालत में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.