खेत में बकरी जाने पर मां-बेटी को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, अगस्त 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के पट्टी धर्मदास गांव में खेत में बकरी चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बकरी को पीटने से मना करने पर मनबढ़ों ने महिला और उसकी बेटी को जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता पट्टी धर्मदास निवासी सुष्मिता पत्नी राहुल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों गीता, रवि, छैलू और जुगनू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.