कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के टोला केशरी छपरा में खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नाराज लोगों ने घर में घुसकर दंपति समेत चार लोगों को बेरहमी से पीट दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में दो घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रत्ना देवी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनकी बकरी चरते हुए गांव के मुखुत यादव के गन्ने के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर बाइक से पहुंचे अजय यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कहासुनी के कुछ देर बाद अजय यादव अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.