औरैया, मार्च 29 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के बीच शनिवार देर शाम खेत में बकरियां जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। फरिहा निवासी मोहित सेंगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पाकर का पुरवा गांव के कुछ लोग अपनी बकरियां उसकी खड़ी फसल में चराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे अन्य लोगों को भी पीट दिया गया। आरोप है कि बाद में कई लोग कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.